Showing posts with label younhi Chala. Show all posts
Showing posts with label younhi Chala. Show all posts

Saturday, November 10, 2012

मैं चला, यूंही चला (Main Chala younhi Chala)

मैं चला, यूंही  चला,
चुरा कर ए जिंदगी  तुझे, मैं  चला,
मुस्कुरा कर, झिलमिला कर, मैं  चला,
मंजिल को पाने, किसको अपना बनाने, मैं चला,
खुशियों के गीत होठों पर लेकर,
लहरों से लड़ते झगड़ते, मैं चला ,
इन खाली रास्तों पर,
थामने किसी का हाथ,
करने दो मुलाकातें,
मैं चला, यूंही चला|

बेखबर, बे-शहर, मैं चला,
छूने उसे, कुछ कहने उसे, मैं चला,
गुब्बार से, आंधी से होकर ,
एक नज़र भर देखने उसे, मैं चला,
उसी पर फ़िदा,
उसी पर फ़ना हो चला,
मैं चला, यूंही चला|

                         -ड्यूक (विनीत आर्य)